Aparna Sharma

Add To collaction

ऐसा क्यों होता है ? लेखनी प्रतियोगिता -16-Aug-2023

दैनिक प्रतियोगिता स्वैच्छिक कविता (ओपन) 


*ऐसा क्यों  होता है ??*

जब भी किसी दिल में बदला पलता है
एक नारी की अस्मत जाती है। 

जब कोई अपमान की आग में जलता है 
एक नारी जलाई जाती है। 

जब किसी का क्रोध पिघलता है
एक नारी डुबाई जाती है। 

जब कोई राजनीतिक रोटी सेकता है
एक नारी नग्न घुमाई जाती है। 

जब कोई लड़की किसी आवारा का प्रेम ठुकरा चलती है 
एसिड से बदसूरत बनाई जाती है। 

जब कोई मासूम धर्म परिवर्तन से छलती है 
टुकड़ों में काटी जाती है। 

जब कोई भोली चालाकी समझ जाती है
क्यों सूटकेस में नजर आती है। 

पति परिवार के बदले में भी औरत पर बंदूक चलती है 
वही भूमि रौंदी जाती है जहां सारी कायनात पलती है। 

 एक घटना का जिक्र कर क्यों खुद को बौना कर दिया? ? 
सदियों से आज तक हमेशा नारी रौंदी गई 
उस घाव को क्या भर दिया? ? 

लौटा सकते हो तो नारी सम्मान लौटा दो
साजिशों में मत फंसो
बातें लिखना छोड़ सचमुच 
नारी का दर्द घटा दो ! 


जय हिन्द 🚩
जय भारत 🇮🇳

अपर्णा गौरी शर्मा 🔱

   8
4 Comments

Varsha_Upadhyay

17-Aug-2023 11:33 PM

Nice one

Reply

Gunjan Kamal

17-Aug-2023 08:44 AM

यथार्थ चित्रण

Reply

Abhinav ji

17-Aug-2023 06:17 AM

Very nice 👍

Reply